Let’s travel together.

खबर का असर::गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक बीटी रोड निर्माण शुरु

0 140

खबर प्रकाशित होने के एक सप्ताह बाद ठेकेदार ने रोड पर कार्य किया प्रारंभ, ग्रामीणों में खुशी की लहर
 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
तीन साल पहले क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी द्वारा ग्राम गीदगढ़ टोला में 342.66 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक बीटी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था इस रोड़ पर बारिश के समय में गीदगढ़ टोला के ग्रामीण तार के सहारे पुल पार करते थे ठेकेदार ने गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक रोड का कार्य प्रारंभ कर भी दिया था।

बारिश होने से पहले काम बंद हुआ था जो अब तक चालू नहीं हुआ था। बारिश को बीते 3 महीने हो गए थे। जिसकी खबर एमपी टुडे ने 11 दिसंबर को मुख्य रूप से प्रकाशित की थी खबर प्रकाशित होने के एक सप्ताह में ही ठेकेदार द्वारा रोड पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। ठेकेदार द्वारा कुछ दूरी तक आरसीसी रोड डाल दिया गया है।
बता दे कि देश की आजादी के बाद पहली बार इस गांव में रोड की सुविधा मिलने जा रही है ।जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811