Let’s travel together.

बीच सड़क पर बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं दो सहेलियां, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

0 110

देहरादून के रायपुर इलाके से बीच सड़क पर दो लड़कियों के बीच हो रही हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों लड़कियां एक दूसरे से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करती नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों सहेलियां है, जिनकी उम्र 18 से 20 साल बताई जा रही है। जो एक लड़के को लेकर बीच सड़क पर आपस में हाथापाई करने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों लड़कियां गाली-गलौज पर उतर आईं और बीच सड़क पर मारपीट करने लगी।

लड़के को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां एक लड़के को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश कर रही थी। इसको लेकर दोनों में विवाद था। बीच सड़क हुए इस हंगामे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे को गाली देते भी सुनाई दे रही है। वहीं पास खड़ा लड़का चुपचाप यह सब देख रहा था। लड़कियां इतने गुस्से में थीं कि उन्‍होंने न केवल एक-दूसरे पर तंज कसा बल्कि लड़के को भी बीच में घसीट लिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह घटना चर्चा का विषय बन गई। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे है।
एक यूजर ने लिखा.
लड़का बहुत नसीब वाला है
दूसरे ने लिखा कौन है ओ खुशनसीब जिसके लिएये बालिकाएं अपने युद्ध कला का प्रदर्शन कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811