Let’s travel together.

एपीएस विश्वविद्यालय में आज जुटेंगे देशभर के वैज्ञानिक

0 130

-भौतिक विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार होगा आयोजित

रीवा।अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के भौतिक विज्ञान विभाग एवं पर्यावरण जीवविज्ञान (बायोटेक्नोलॉजी) विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में देश विदेश के जानेमाने भौतिकविद एवं जैववैज्ञानिक शिरकत करेंगे।ये कार्यशाला 19 दिसंबर एवं 20 दिसंबर को आयोजित की जा रही है।इस सेमिनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर राजकुमार आचार्य करेंगे।इस सेमिनार के संयोजक डॉ अतुल कुमार तिवारी एवं आयोजन सचिव डॉ सी एम तिवारी हैं।सीएसआईआर,भोपाल के डारेक्टर डॉ अविनीश कुमार श्रीवास्तवा मुख्य वक्ता एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर अविनाश तिवारी संगोष्टि के मुख्य अतिथि रहेंगे।देश विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से लगभग 400 वैज्ञानिक,शोधार्थियों एवं छात्र छात्राओं के शामिल होने की संभावना है,जिसमें ऑफ़लाइन एवं ऑनलाइन प्रजेंटेशन भी किया जाएगा।ये कार्यशाला से पूरे विंध्य के शोधकर्ताओं,छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों के लिए लाभकारी रहेगा।इसमें हर सेशन में वैज्ञानिकों द्वारा महत्वपूर्ण विन्दुओं पर फ़ोकस किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811