Let’s travel together.

राजीव गांधी किसान न्याय योजना,रायपुर जिले के 1 लाख 24 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

0 476

किसानों के खातों में 78 करोड़ की राशि की जाएगी अंतरित

सुरेन्द्र जैन

रायपुर ।देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रायपुर जिले के 1 लाख 24 हजार 674 किसानों को उनके बैंक खातों में 77 करोड 97 लाख 47 हजार की राशि अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सेे किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर रायपुर के सांइस कॉलेज ऑडिटोरियम में भी विडियों क्रान्फेसिंग का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑडिटोरियम में उपस्थित किसानों को संबोधित करेंगे और उनसे बात भी करेंगे।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत जिले के आरंग विकासखंड के 45 हजार 415 किसानों को 28 करोड़ 24 लाख रूपये, अभनपुर विकासखंड के 29 हजार 784 किसानों को 17 करोड़ 31 लाख, धरसीवां विकासखंड के 15 हजार 389 किसानों को 9 करोड़ 97 लाख और तिल्दा विकासखंड के 34 हजार 86 किसानों को 22 करोड़ 43 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तेजी से हो रहे प्रयास: शिवराज सिंह चौहान     |     गुरुकुल स्कूल बस और आइशर ट्रक में भिड़ंत!बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़     |     LNCT के पास NH के नए पुल की एप्रोच फिर धंसी.. बड़े हादसे को आशंका     |     सियरमऊ में शराब दुकान हटाने की मांग पर सड़क पर उतरीं महिलाएं     |     दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी यात्रा     |     सेवा भारती का विशाल कन्या पूजन, 61 जोड़ों ने किया 551 कन्याओं का पूजन     |     बुधनी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, करीब दो दर्जन घायल     |     रायसेन में मां काली के पंडालों में महाआरती, 62 साल पुराने पंडाल में पहुंचे विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी     |      15 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     1100 फीट की चुनरी लेकर निकली भव्य यात्रा, 5 किमी पैदल चलकर मढ़ माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811