रायसेन। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला किसान दिवस के अवसर पर रायसेन जिले के सांची स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। महिलाओं को जनप्रतिनिधित्व में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिसके चलते वे पार्षद से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
महिला किसानों से उन्होंने आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया। चौहान ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से खेती में तेजी से बदलाव आएगा और किसानों की आय बढ़ने के साथ कृषि अधिक लाभकारी बनेगी।