अनुराग शर्मा सीहोर
मध्य प्रदेश के सीहोर में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगामी राजनीतिक मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या चुनाव में चंदा चोरी, वोट चोरी एक बड़ा मुद्दा बनेगा, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह निश्चित तौर पर एक बहुत बड़ा मुद्दा रहेगा और यह कोई आम बात नहीं, बल्कि एक प्रकार की डकैती है।
दिग्विजय सिंह ने आगे घोषणा करते हुए कहा कि वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जल्द ही एक बड़ी यात्रा निकालने जा रही है, जिसके लिए सभी को आमंत्रित किया जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव भी उपस्थित रहे।