विजय सिंह राठौर रायसेन
रायसेन – भोपाल राजधानी को रायसेन से जोड़ने वाले NH 146 की मुख्य सड़क पर 6 साल पहले बने पुलों के एप्रोच घटिया निर्माण के कारण लगातार धंस रहे है। जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
ताजा मामले में LNCT के पास खजुरी के पास बने अजनाल नदी के बड़े पुल पर इस साल फिर दूसरी बार एप्रोच सड़क धंस गई । गनीमत रही कि इस पर कोई हादसा नहीं हुआ। ओर समय रहते वर्तमान निर्माण एजेंसी ने सड़क को डायवर्ट कर दिया। लेकिन देश में NH की सड़को की गुणवत्ता का लोहा मनमाने वाले नितिन गडकरी जी की यह सड़क शुरू से ही घटिया ओर मनमाने निर्माण के कारण चर्चाओं में बनी रही।

हैरत की बात तो यह कि लगातार टोल टैक्स वसूलने वाली इस सड़क पर इस प्रकार जानलेवा लापरवाही पर Nh के अधिकारी आखिर क्यों गंभीरता से ध्यान नहीं देते। क्या उन्हें भोपाल बायपास रोड पर हुए हादसे की तरह इस रोड पर भी किसी हादसे का इंतजार है। खैर अब लोगो ने रायसेन के नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया से इस मामले में गंभीरता से कार्यवाही की उम्मीद जताई है।