Let’s travel together.

सेवा भारती का विशाल कन्या पूजन, 61 जोड़ों ने किया 551 कन्याओं का पूजन

0 43

– मानस भवन में भव्य आयोजन, सामाजिक समरसता और नारी सम्मान का दिया संदेश

– सेवा बस्तियों की कन्याओं का पूजन कर की आरती, सामूहिक भोज के साथ हुआ समापन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सेवा, संस्कार और समरसता के भाव को साकार करते हुए सेवा भारती शिवपुरी द्वारा गुरुवार को मानस भवन में विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के 61 जोड़ों ने सामूहिक रूप से सेवा बस्तियों की 551 कन्याओं का पूजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 चुना खो सरकार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र जैन, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. इला गुजरिया, श्रीमती ज्योति डेंगरे, विशिष्ट अतिथि रमेशचंद्र अग्रवाल, श्रीमती विनीता जैन, मुख्य वक्ता सेवा भारती प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संघचालक राजेश गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर सेवा बस्तियों से आई नन्हीं कन्याओं का श्रद्धापूर्वक पूजन किया। पूजन के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से कन्याओं की आरती की और फिर कन्याओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस आयोजन ने सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव, समानता और सामाजिक एकात्मता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते हैं, जिनमें पूरे समाज के सहयोग और सहभागिता से इतना सुंदर एवं भव्य आयोजन किया गया हो। उन्होंने सेवा भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, आपसी आत्मीयता बढ़ाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर सेवा और समरसता के कार्यों में आगे आता है तो सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है। 551 कन्याओं का सामूहिक पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, नारी सम्मान और समरस समाज के निर्माण का प्रेरणादायी संकल्प बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी यात्रा     |     सेवा भारती का विशाल कन्या पूजन, 61 जोड़ों ने किया 551 कन्याओं का पूजन     |     बुधनी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, करीब दो दर्जन घायल     |     रायसेन में मां काली के पंडालों में महाआरती, 62 साल पुराने पंडाल में पहुंचे विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी     |      15 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     1100 फीट की चुनरी लेकर निकली भव्य यात्रा, 5 किमी पैदल चलकर मढ़ माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालु     |     धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, चारों भाइयों के विवाह का हुआ मंचन     |     गरबा महोत्सव की धूम, गरबा-डांडिया पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं     |     शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुनिया में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 28 बच्चों में मिला दृष्टि दोष, जल्द मिलेंगे चश्मे     |     अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन के अंतिम दिवस वक्ताओं ने कहामर्यादा का अर्थ अनुशासन है, राम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811