Let’s travel together.

कहानी नल जल योजना की:: सुबह से लेकर शाम तक पानी भरने में ही समय गुजर जाता है अन्य काम होते हैं प्रभावित

0 186

पी एच ई के अधिकारी नही करते मॉनिटरिग,ठेकेदार हुए निरंकुश

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के पास स्थित बालमपुर में दिसंबर के महीने में पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। बालमपुर के रहवासी 1 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि बालमपुर में नल जल नल जल योजना के तहत डेढ़ साल पहले पाइप लाइन बिछा दी गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने इस इस तरफ मुड़ के नहीं देखा। शासन द्वारा चलाई जाने वाली जनहित योजनाओं में ठेकेदारों की कार्य में लापरवाही ग्रामीण जनों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। बालमपुर गांव में दो हैंडपंप है उनमें भी पानी बहुत काम आता है हैंड पंपों पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रहती है। कई बार पानी भरने को लेकर हैंड पंप पर लड़ाई भी हो चुकी है। एक हैंड पंप में तो इतना कम पानी है कि दो बर्तन भरने के बाद कुछ देर तक रुकना पड़ता है तब उसमें पानी इकट्ठा होता है तो दूसरे बर्तन भर पाते हैं। बालमपुर में रहने वाले कई ग्रामीण पानी के लिए पूरे दिन इधर-उधर भटकते फिरते हैं। तब जाकर पानी की व्यवस्था हो पाती है।


ग्रामीणों का कहना है कि हमें पूरे साल पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। कई ग्रामीण तो पैसा देकर दूसरे के ट्यूबवेल से पानी भरने को मजबूर है। अगर ठेकेदार समय रहते पाइप लाइन डालकर पानी की व्यवस्था कर देता तो हम लोगों को इतना परेशान नहीं होना पड़ता। सबसे ज्यादा परेशानी अप्रैल में जून के महीने में होती है उस समय एक बर्तन पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है तब जाकर पानी की व्यवस्था होती है।
कई ग्रामीण तो 1 किलोमीटर दूर भोपाल विदिशा हाईवे पर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में बने कुएं में से पानी भरकर अपना काम चलाते हैं। कुएं में से पानी खींचकर लाने ले जाने में पूरा दिन गुजर जाता है हम काम भी नहीं कर पा रहे हैं। ठेकेदार को शीघ्र से शीघ्र पाइपलाइन डालकर घर-घर पानी पहुंचाना चाहिए ताकि हम लोगों को सुविधा मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811