Let’s travel together.

धान खरीदी में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए युंकाईयों ने घेरा तहसील कार्यालय

0 86

सुरेंद्र जैन धरसीवां

धान खरीदी अनियमितता का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेसियों ने सोमवार को तहसील कार्यालय का घेराव किया।
ब्लॉक मुख्यालय में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा के नेतृत्व में युवक कांग्रेसियों द्वारा तहसील कार्यालय का घेराव किया गया।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता के चलते धान समर्थन मूल्य पर खरीदी एवं किसानो को एकमुश्त 3100 रुपये नहीं दिए जा रहे हैं जबकि भाजपा ने किसानों से वादा किया था भाजपा की वादाखिलाफी धान खरीदी केंद्र में बदहाल टोकन व्यवस्था जिससे

किसानो को धान बेचने में हो रही परेशानियों एवं बेलगाम नशा व लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश को लेकर और छोटे – बड़े उद्योगों में स्थानीय युवाओं के रोजगार की मांग एवं उद्योगो में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने हेतु कड़े कानून बनाने जैसे विभिन्न मांगों को लेकर युवा कांग्रेसीयों का सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा
युवक कांग्रेसी भाजपा सरकार की विफलता गिनाते नारेबाजी करते हाथो में भाजपा विरोधी तख्तियां लिए ब्लॉक मुख्यालय में पैदल मार्च निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुँच घेराव किया
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानो को छला है सरकार की नियत पूर्ण धान खरीदी की नहीं है इसलिए सरकार टोकन की शिथिल प्रक्रिया में किसानो को उलझाकर खरीदी के दिन पूरे करने में लगी है जिससे धान की खरीदी कम हो सके लगभग मंडियों में धान के उठाव नहीं होने की वजह से भी 2-4 दिन में बहुत सी मंडियों में धान खरीदी बंद करने की स्थिति आ गई है जो किसानो के पूर्ण धान नहीं ख़रीदने की साफ़ नियत को दर्शाता है भाजपा ने 3100 रुपये एकमुश्त देने का वादा किया था किसानो को धान के पूरे पैसे नहीं मिल रहे है

प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल ने कहा कि सरकार की विफलता एवं वादाखिलाफ़ी की वजह से भाजपा किसान विरोधी साबित हो चुकी है इस तरह की बदहाल व्यवस्था सरकार की विफलता को साफ़ दर्शाता है आगे स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो धरसीवा विधानसभा से युवा किसानो के साथ राजभवन तक पैदल मार्च की तैयारी में जुट जाएँगे कांग्रेस के इस आंदोलन में जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग भावेश बघेल ,कुरा नगर पंचायत अध्यक्ष ढालेन्द्र वर्मा ,उपाध्यक्ष अनिल बघेल पार्षद ,सुरेश साहू ,ढालचंद पाल ,साहिल ख़ान युंका जिला महासचिव मुकेश शर्मा ,अनिरुद्ध वर्मा ,कैलाश जायसवाल ,इस्जराफ़िल ख़ान ,लक्ष्मी साहू , मोहन वर्मा ,लेखू वर्मा आशीष वर्मा ,राजू सायतोड़ ,कन्हैया यादव , गावेश साहू ,राजा भैया ,ईश्वर यदु ,टार्जन , कौशल साहू, राजू वर्मा , मनोज शर्मा ,संयम ठाकुर , रोशन पुरी गोस्वामी , विद्या पाल , कोमल वर्मा, मोहन साहू ,वहीदा ख़ान सोहेल अहमद , ईश्वर साहू ,भागवत लहरी ,नागेश्वर साहू , रवि लहरी , भारी संख्या में किसान एव कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811