Let’s travel together.

जीवन का अंत होने से पहले हरि चरणों में अनंत हो जाएं- पंडित अंकुश तिवारी

0 147

– शोभायात्रा के साथ 5 दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा प्रारंभ

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज में श्रीराम कथा मनुष्य को हरि चरणों की ओर ले जाती है। वहीं अच्छे चरित्र का निर्माण करती है। मनुष्य को चाहिए कि जीवन का अंत होने से पहले श्री हरि के चरणों में अनंत हो जाए। जिसने भगवान के चरणों को प्राप्त कर लिया उसने धर्म का मर्म समझ लिया। श्रीरामचरित मानस दुनिया का एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो व्यक्ति के व्यक्तिव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ग़ैरतगंज नगर के ब्लाक ग्राउंड में सनातन सेवा समिति द्वारा प्रारंभ हुई संगीतमयी श्रीराम कथा के प्रथम दिवस में कथा प्रवक्ता पंडित अंकुश तिवारी महाराज ने प्रवचन देते हुए यह बात कही। 5 दिवसीय इस श्रीराम कथा का शुभारंभ रविवार को विशाल शोभायात्रा के साथ किया गया। शोभायात्रा नगर के श्रीरामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल ब्लाक ग्राउंड पर पहुंची। शोभायात्रा में कन्याओं ने कलश धारण किये तो बड़ी संख्या में अखाड़े के साथ लेजम का प्रदर्शन भी हुआ। साथ ही महिलाएं मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा में शामिल रहीं। यह आयोजन श्री सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ मौके पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। कथा के प्रारंभ दिवस मानस विद्वान पंडित अंकुश तिवारी महाराज ने सनातन धर्म की एकता व रक्षा के लिए सभी से तत्पर होने का आग्रह किया। उन्होंने हरि अनंत, हरि कथा अनंता चौपाई से कथा का आरंभ करते हुए कहा कि प्रभु चरणों से जुड़कर ही व्यक्ति भव सागर से पार हो सकता है। अतः राम नाम लेकर प्रभु भक्ति अवश्य करें। पंडित तिवारी महाराज ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ व मोह के मायाजाल में उलझकर व्यक्ति जीवन और धर्म की गाड़ी में सवार ही नहीं हो रहा है। वास्तव में इस मार्ग पर चलने में ही उसका कल्याण है। संसार सागर आज विषमताओं के जंजाल में उलझा हुआ है। वास्तव में धर्म ग्रंथो की तरफ ध्यान न होने से यह परिस्थितियां बनी है। उन्होने कहा कि रामायण में हर समस्या का हल दिया हुआ है। बस उसके अध्ययन, चिंतन एवं मनन की आवश्यकता है। कथा के पहले दिवस प्रवचन कार्यक्रम में बडी संख्या में क्षेत्रभर के श्रद्धालु महिला एवं पुरूष शामिल हुए। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक ब्लाक प्रांगण में किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811