Let’s travel together.

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दूसरे दिन टीवी अभिनेता रोहिताश्व गौड़ हुए सम्मानित

0 272

खजुराहो से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

खजुराहो फिल्म महोत्सव में महिला बाल विकास मंत्री ने टीवी अभिनेता रोहिताश्व गौड़ को सम्मानित किया गया। यहां पर दो लोकनृत्य भी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए जिन्हें खूब सराहा गया। यहां पर बनाई गई टपरा टाकीजों में सुपरस्टार राजेश खना की फिल्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव में दूसरे दिन प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि रहीं। जबकि फिल्म इंडस्टीज से हिन्दी सीरियल भाभीजी घर पर हैं में मनमोहन तिवारी जी का किरदार निभाने वाले फिल्म अभिनेता आईटीए पुरस्कार प्राप्त रोहिताश्व गौड़ खास मेहमान रहे।

खजुराहों फिल्म फेस्टिवल के संयोजक राजा बुन्देला और अभिनेत्री सुष्मिता मुखजों ने रोहिताश्व गौड़ को स्मृति चिह्न देकर कर सम्मानित किया। इस दौरान कलाकार रोहिताश ने डायलॉग बोलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर भोपाल के सम्राट म्यूजिकल ग्रुप के सुनील शुक्रवारे एवं उनकी टीम ने सुपर स्टार राजेश खन्ना पर फिल्माए गए गीतों को अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुति दी वहीं आयोजन स्थल पर क्रॉफ्ट मेला भी लगाया गया है अवतार टपरा टॉकीज में उभरते फिल्मकारों की 14 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811