Let’s travel together.

मूर्धन्य पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय की 12वीं पुण्य तिथि पर होगी काव्य संगोष्ठी

0 112

सीहोर। प्रदेश के मूर्धन्य पत्रकार और साहित्य मनीषी स्व. अंबादत्त भारतीय की 12वीं पुण्य तिथि 23 अगस्त को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सीहोर जिला इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय पत्रकार होने के साथ साथ एक कुशल नाट्यकर्मी, संवेदनशील कवि और जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने लगभग तीन दशकों तक नगर के विद्रोही कवि स्व. जनार्दन शर्मा स्मृति सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया। वह अनेक साहित्यक एवं पत्रकारों के संगठनों के संस्थापक रहे। संपूर्ण साक्षरता अभियान चलाकर उन्होंने सीहोर जिले को एक नई पहचान दी। सही मायनों में वे एक आदर्श, निडर और निष्पक्ष पत्रकार थे जिनका सम्मान पूरा प्रदेश करता था।
डॉ. जायसवाल ने बताया कि स्व. अंबादत्त भारतीय को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय रेनबो प्ले स्कूल स्वामी नारायण मंदिर के समीप रेलवे स्टेशन मार्ग पर कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12.30 बजे किया जा रहा है। इस अवसर पर काव्य संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है।
उन्होंने नगर के सभी पत्रकार साथियों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा एवं काव्य संगोष्ठी में उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811