Let’s travel together.

जिला अस्पताल परिसर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी ने किया पुलिस चौकी एवं इसीजी मशीन का शुभारंभ 

0 141

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी के अथक प्रयासों से नागरिकों को मिली पुलिस चौकी और ईसीजी सुविधा की बेहतर सौगात 

सी एल गौर रायसेन

जिले का सर्वश्रेष्ठ जिला चिकित्सालय रायसेन में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं सांची के वरिष्ठ भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के अथक प्रयासों से जिला अस्पताल को नित्य नई सुविधा मिलती जा रही हैं, जिला अस्पताल में लंबे समय से पुलिस चौकी की मांग की जा रही थी जो की विधायक डॉक्टर चौधरी के प्रयासों से पूरी हो गई है । शनिवार को विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा की मौजूदगी में जिला अस्पताल परिसर में लोगों की सहायता के लिए यहां पुलिस चौकी का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोरते, एएसपी कमलेश कुमार, सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश खत्री, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अनिल ओड, डॉक्टर सौरभ जैन, रोगी कल्याण समिति के सदस्य बृजेश चतुर्वेदी सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी इस मौके पर मौजूद रहे।

जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी के शुभारंभ करने के पश्चात जिला अस्पताल के अधिकारियों एवं डॉक्टर के साथ अस्पताल में स्थापित ईसीजी मशीन कक्ष में पहुंचकर मशीन का विधिवत लोकार्पण डॉक्टर चौधरी द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने ईसीजी मशीन के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी ली।

 

इस अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी के लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते हुए सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीज के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिला अस्पताल के नवीनतम भवन से लेकर यहां हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा यहां आने वाले मरीजों को दी जा रही है इसी क्रम में लंबे समय से यहां ईसीजी मशीन की जरूरत थी जिसे भी अब पूरा कर दिया गया है यहां आने वाले लोगों को अब इसीजी कराने के लिए बाहर परेशान नहीं होना पड़ेगा । जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है हमारा पूर्व से ही प्रयास रहा है कि जिला मुख्यालय का जिला अस्पताल है यहां मरीजों के लिए सभी प्रकार की सुविधा होना अति आवश्यक है इसे ध्यान में रखते हुए दिनों दिन जिला अस्पताल में बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में जिला अस्पताल प्रबंधन एवं लोगों के लिए सहायता के लिए पुलिस चौकी भी खुल गई है पुलिस चौकी के लिए लंबे समय से मांग यहां की जा रही थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने जिला अस्पताल का भ्रमण किया एवं यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जिम्मेदार चिकित्सालय के अधिकारियों से जानकारी ली एवं सर्दी के मौसम में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811