रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
तहसील प्रांगण के सामने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
*किसानों ने “जय बलराम” और “किसान एकता जिंदाबाद”* के नारे लगाते हुए कहा कि सरकार गेहूं तुलाई में लगातार नए नियम और शर्तें लागू कर किसानों को परेशान कर रही है।
किसानों का कहना है कि तुलाई में देरी और नियमों की उलझन के कारण वे डिफाल्टर हो रहे हैं। शादियों के सीजन और आगामी फसलों की बुवाई के लिए लागत ना होने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
किसान संघ ने मांग की है कि गेहूं तुलाई प्रक्रिया को सरल किया जाए और किसानों का भुगतान तुरंत किया जाए। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा।