मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
श्री कुंद कुंद दिगंबर जैन ट्रस्ट तीर्थ धाम ज्ञानोदय दीवानगंज भोपाल के तत्वाधान में महावीर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा दीवानगंज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क हेल्थ कैंप का उद्घाटन दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, ट्रस्टी प्रणव चौधरी भोपाल एवम संजय जी मोदी भोपाल के करकमलों पूर्वक किया गया।। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारीगण भी सभी उपस्थित रहे।

ज्ञानार्थी छात्रों के स्वास्थ्य के परीक्षण के अतिरिक्त ग्रामीण अंचल से आए हुए सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य का निशुल्क परीक्षण किया गया साथ ही कुछ मरीजों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जिनका निशुल्क इलाज किया जाएगा शिविर में मेडिसिन विभाग, शल्य चिकित्सा विभाग (सर्जरी) में 15, अस्ति रोग विभाग में 20,नेत्र रोग विभाग में 20, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 20और जनरल मेडिसिन विभाग से 50 ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की गई। निशुल्क दवाई वितरण की गई।