Let’s travel together.

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, एक युवक दबने से घायल

0 226

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित पीएम श्री स्कूल हायर सेकंडरी स्कूल  के सामने  गेहूं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दबने से एक व्यक्ति घायल हो गया। ट्रक गेहूं भरकर सागर से पीतमपुर जा रहा था जैसे ही दीवानगंज स्कूल के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। एक बाइक भी ट्रक के बोरे नीचे दब गई है। घायल को गंभीर हालत में राहगीर और ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकला। घायल को निजी बोलेरो से भोपाल रवाना गया गया है।

इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। लिफ्ट लेकर ट्रक में बैठने वाले रोहित मेहरा ने बताया कि वह अपने दोस्त शुभम मेहरा के साथ लिफ्ट लेकर ट्रक में बैठे थे। दीवानगंज के पास ट्रक पलट गया, जिससे उसका दोस्त शुभम मेहरा दब गया था, राहगीरों और ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए भोपाल भेजा। जबकि दीवानगंज अंबाडी निवासी अंशु साहू पिता राकेश साहू मोटरसाइकिल लेकर स्कूल के पास खड़ा था ट्रक को पलटते देख गाड़ी छोड़कर भाग गया। जिससे वह बाल बाल बच गया। हालांकि उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। रोड पर जाम की स्थिति बन गई दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811