Let’s travel together.

यातायात को ग्रहण लगाने वालो को जिला प्रशासन ने लगाया ग्रहण

0 71

-व्यस्त मार्गाें में मौजूद गोदाम किए सील
-चंद घंटों में बसूला तीन लाख जुर्माना

सुरेंद्र जैन धरसीवां

राजधानी रायपुर के व्यस्त मार्गों पर सुव्यवस्थित यातायात में ग्रहण बनकर यातायात को बाधित करने वालों को जिला प्रशासन नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की शाम ग्रहण लगाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही की व चंद घंटों में उनसे तीन लाख जुर्माना भी बसूला साथ ही व्यस्त मार्गों पर मौजूद गोदामों को सील भी किया गया।


राजधानी रायपुर में संयुक्त टीम द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही में गुमठी ठेले, आटो जप्त भी किए गए
शहर में सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू करते हुए शहर के मुख्य व्यस्त मार्गाें मेकाहारा चौंक से लेकर स्टेशन रोड, नहरपारा, तेलघानी नाका तक ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की ओर उनसे करीब तीन लाख रूपए का जुर्माना भी बसूला साथ ही व्यवस्त मार्गाें के बड़े भवनों में पार्किंग की जगह पर गोदाम बनाने वालों पर भी शिकंजा कसा गया उन पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील किया

कलेक्टर के आदेश से शुरू हुआ अभियान
रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर यह अभियान शुरू किया गया हैं जो आगे भी जारी रहेगा
कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम ने सड़कों के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू की है बुधवार को पुलिस ने दो आटो जब्त भी किये और अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की नगर निगम की टीम ने सड़कों के किनारे ठेले लगाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनका ठेला जब्त किया। साथ ही अन्य वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। जिन-जिन स्थानों पर अवैध तरीके से पार्किंग होने पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है।

इसलिए शुरू की सख्त कार्यवाही
सड़कों के किनारे वाहन खड़ी होने और अतिक्रमण होने की वजह से चौड़ी सड़कें भी संकीर्ण हो रही है इस वजह से सुबह और शाम के समय में शहर में यातायात बाधित हो रहा है यातायात बाधित होने की वजह से जिला प्रशासन ने अब कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही जहां बड़े-बड़े बेसमेंट में पार्किंग पर अवैध तरीके से गोदाम बनाया गया है, उन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है जैसे नयापारा चैक इत्यादि। साथ ही गोदाम में कचरा फैलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिन सड़कों से आगे बढ़ाकर होर्डिंग्स लगाई गई है, उसे भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर के उन स्थानों भीड़-भाड़ हो वहां से अवैध ठेलों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। सड़कों के किनारे खड़ी कंडम गाड़ियों की भी जब्ती की जाएगी।
एसएसपी श्री संतोष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। यह टीम प्रतिदिन यातायात बाधित होने वाले सड़कों पर पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी। आज कार्रवाई के दौरान डीएसपी श्री गुरजीत सिंह एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रहे। अब निरंतर कार्रवाईयां भी की जाएगी और वाहनों पर जुर्मानें भी किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811