Let’s travel together.

यमुना अथॉरिटी के आवासीय व औद्योगिक सेक्टरों में पॉड टैक्सी के साथ चलेगी ट्राम

91

ग्रेटर नोएडा| यमुना प्राधिकरण के इलाके में एक के बाद एक नई योजनाएं उड़ान भर रही हैं। जेवर में बन रहे एयरपोर्ट के चलते इस इलाके का विकास काफी तेजी से होने की उम्मीद है। साथ ही साथ इस पूरे इलाके को एनसीआर में सबसे अलग तरीके से बसाए जाने की भी कवायद चल रही है। यमुना अथॉरिटी के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों में पहले पॉड टैक्सी चलाने की योजना थी और अब उसके साथ-साथ वहां पर ट्राम को भी दौड़ने की योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी की जा रही है। यमुना अथॉरिटी ने पॉड टैक्सी की डीपीआर को शासन के पास भेजा है। शासन से अप्रूवल आने के बाद इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों ने ट्राम और सिटी बस अपने आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों में चलाने की योजना को लेकर कई शहरों का अध्ययन शुरू कर दिया है। इन सुविधाओं के होने से सेक्टर से प्रत्येक ब्लॉक से लोग कम खर्च में बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेंगे। बेहतर आवागमन की सुविधा को लेकर यमुना अथॉरिटी ने पॉड टैक्सी, ट्राम और सिटी बस चलाने की योजना तैयार की है। एक तरफ जहां सिटी बस सेवा को प्रत्येक सेक्टर के ब्लॉक से जोड़ा जाएगा। वही ट्राम को हर 30 मीटर चौड़ी सड़क पर दौड़ाया जाएगा। फिल्म सिटी और औद्योगिक सेक्टरों के अलावा आवासीय सेक्टरों में पर पॉड टैक्सी को लेकर पहले ही डीपीआर बनाई जा चुकी है।

यीडा के आवासीय सेक्टर 18 और 20 दोनों करीब 10 किलोमीटर की परिधि में बसे हुए हैं। इसके अलावा 3000 से अधिक कंपनियों को यमुना प्राधिकरण जमीन अलॉट कर चुका है। कुछ कंपनियों के यहां पर उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इधर इलाके में कंपनियों के शुरू होने पर करीब 2.5 से 3 लाख लोगों को अलग-अलग कंपनियों में रोजगार मिलेगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लचर परिवहन व्यवस्था को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने अभी से बेहतर कनेक्टिविटी देने के प्राधिकरण की योजना बनानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही साथ यमुना अथॉरिटी ने यह भी बताया है कि नोएडा एयरपोर्ट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए प्राधिकरण डीपीआर तैयार कर चुका है। यह कॉरिडोर करीब 77 किलोमीटर लंबा होगा। मौजूदा समय में एक्वा ब्लू लाइन के कॉरिडोर को लेकर सर्वे कराया जा रहा है, उसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811