Let’s travel together.

एकीकृत शासकीय हाई स्कूल भाटनी में लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

0 63

 

-लायंस क्लब विदिशा का सफल आयोजन

विदिशा।लायंस क्लब विदिशा द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर छोड़कर ग्रामों में भी ध्यान दिया जा रहा है। क्लब द्वारा एकीकृत शासकीय हाई स्कूल भाटनी विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया।

लायंस क्लब मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि लायंस क्लब विदिशा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर जहां भोपाल में भी गौरव होटल एमपी नगर में आयोजित किया गया था। तो वही विदिशा में भी कई वार्ड, मोहल्ले में इसका आयोजन किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। ग्राम भाटनी हाई स्कूल में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा, अर्चन, वंदन के बाद लायन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित डॉक्टर सहित सभी बच्चों का शब्द सुमन से स्वागत वंदन किया। और बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। आपने कहा कि हम भले ही आर्थिक परिस्थितियों बस फल, फूल, मेंवा एवं शुद्ध घी ना खा पाए। लेकिन हम पिज़्ज़ा ,बर्गर, चाऊमीन एवं मैगी जैसी आदि हानिकारक चीजों का सेवन भी न करें। तब भी हम स्वस्थ रह सकते हैं।

डॉक्टर सोनम विश्वकर्मा द्वारा खानपान के बारे में विस्तार से बताया गया। दिनचर्या व्यवस्थित रखने को प्रेरित किया गया। हाई स्कूल प्रिंसिपल लायन जयंती सोनी द्वारा बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स देते हुए बताया कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है”। आपने उपस्थिति लायंस पदाधिकारियों , छात्र -छात्राओ एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश मीणा द्वारा किया गया।अन्य वक्ताओं ने भी स्वास्थ्य के बारे में छात्रों को सार गर्वित जानकारी प्रदान की।

उक्त शिविर में विद्यालय की छात्र सहित लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, विद्यालय प्राचार्य श्रीमति लायन जयंती सोनी, डॉक्टर सोनम विश्वकर्मा, लायन घनश्याम स्वर्णकार, सुमन पटेल, आरती चिढ़ार, शकुंतला सुनैया, काशीराम अहिरवार, उमेश आचार्य, विमल पचरैया, आरती कुशवाह, नीलम मीणा और e-vidyaloka द्वारा संचालित ऑनलाइन डिजिटल क्लास CA मुकेश मीणा आदि शामिल हुये ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाषा की मर्यादा का हो रहा चीरहरण- संजय मेहता     |     रायसेन जिले के दीवानगंज के छोटे से गांव सेमरी से निकली बेटी ने फतह किया विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट     |     राष्ट्र सेविका समिति विदिशा विभाग के सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का हुआ समापन     |     काले कुत्ते ने मचाया कोहराम: शिवपुरी में बच्चों-महिलाओं समेत 60 लोग घायल, सर्च जारी     |     भोपाल में दर्दनाक हादसा: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत     |     शिवपुरी में पानी के विवाद पर हिंसा: टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला, नाक फटी     |     साँची विधानसभा के ग्राम सगौर एवं आलमखेड़ा की घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उचित मुआवजे की मांग     |     शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |     भिखारी ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को ठगा,सोने के गहने लेकर हुआ रफूचक्कर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811