Let’s travel together.

गांधी आश्रम बालक छात्रावास में भोजन में निकल रहे कीड़े-मकोड़े और कंकड़-पत्थर

0 182

-रसोई कर्मचारी नशे की हालत में बनाते हे खाना

छात्रावास परिसर बना मैखाना

सिलवानी: गांधी आश्रम बालक छात्रावास में अव्यवस्थाएं, छात्रों ने प्रशासन से की शिकायत

कृष्णकांत सोनी सिलवानी रायसेन

सिलवानी के गांधी आश्रम बालक छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने प्रशासन को आवेदन पत्र देकर भोजन और अन्य सुविधाओं की भारी कमी की शिकायत की है। छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से उन्हें गंदा और खराब गुणवत्ता वाला भोजन दिया जा रहा है, जिसमें कीड़े-मकोड़े और कंकड़-पत्थर शामिल होते हैं। रसोई कर्मचारी नशे की हालत में खाना बनाते हैं, जिससे भोजन की गुणवत्ता और खराब हो जाती है।

इसके अलावा, छात्रावास में साफ-सफाई की कमी, फटे-पुराने गद्दे और चादरें, पीने के पानी की अनुपलब्धता, और बाहरी लोगों द्वारा परिसर में शराब पीने जैसी समस्याएं भी छात्रों के लिए परेशानियां खड़ी कर रही हैं। शिव मंदिर से लगातार लाउडस्पीकर की आवाज और कोचिंग क्लास की अनियमितता के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।छात्रों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ छात्रावास की सुविधाओं में सुधार की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811