Let’s travel together.

उदयपुरा विधान सभा में 73.35%हुआ मतदान, कहीं वहिष्कार तो कहीं छुटपुट हलचल

0 212

शांति पूर्ण हुआ मतदान सभी का भाग्य मशीनों में हुआ बंद

बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे
-भाजपा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ।
सांची विधानसभा 142में 75.05, सिलवानी विधान सभा में 76.20, उदय पुरा विधान सभा में 73.35तो वहीं सांची विधानसभा में 68.23% मतदान किया गया।
प्रमुख राष्ट्रीय दलों में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने रही सिलवानी से पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत एवं देवेन्द्र पटेल के वीच कड़ा मुकाबला रहा वहीं उदयपुरा विधान सभा में नरेन्द्र शिवाजी पटेल एवं देवेन्द्र पटेल के वीच उतार चढ़ाव के साथ कड़ा मुकाबला रहा।इसी के साथ भाजपा मंत्री सुरेंद्र पटवा के साथ पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के युद्ध में सबकी नजरें टिकी हुई है।तो कांग्रेस से भाजपा का दामन थामनेवाले मंत्री प्रभुराम चौधरी का मुकाबला डा.सीपी गौतम का चर्चा में वना रहा।अब सभी मुकाबला का भाग्य आज मशीनों में वन्द हो गया अब देखना यह है कि किसका भाग्योदय होना है।
सिलवानी विधान सभा में दो पक्षों में हुआ विवाद भी राजनीति को नये मोड़ पर ला सकता है वहीं उदयपुरा क्षेत्र में कांग्रेस के वटवृक्ष जाने जाने वाले लम्बे अरसे से कांग्रेस को ताकत देनेवाले पूर्व मंत्री के पुत्र ने राजनीति में हलचल पैदा कर नया मोड़ दे दिया उसका असर भी कम नहीं देखा जा सकता है।जो भी हो अब सभी अपने-अपने भाग्य ओर कड़ी मेहनत पर भरोसा कर 3दिसम्वर का इन्तजार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811