Let’s travel together.

दीवानगंज और सेमरा गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा आंगनबाड़ी केंद्र

0 95

-केंद्र क्रमांक एक स्कूल में तो केंद्र क्रमांक दो किराए से चल रही है

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सरकारी राशि का अधिकारी किस तरह दुरूपयोग करते हैं उसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत सेमरा में देखने को मिला है। तत्कालीन ज़िम्मेदारों ने आंगन बाड़ी भवन बनाने के लिए आई राशि तो पूरी निकाल ली। लेकिन भवन का कार्य अभी तक नहीं किया है। भवन चालू होने से पहले ही खंडहर सा दिखाई देने लगा है। जहां पर आंगनवाड़ी भवन बना है वहां पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां पेड़ उग गई है। कूड़ा करकट के ढेर लगे हैं। जिसमें जहरीला कीड़े कांटे भी होने की संभावना बनी हुई है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 स्कूल में चल रही है तो केंद्र क्रमांक 2 दीवान सिंह लोधी के मकान में 1 हजार रुपए महीने से लग रही है। दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक दो लगभग आठ लाख की लागत से आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत हुआ था। जिसे 2018 में कंप्लीट करके देना था। लेकिन आज भी आंगनबाड़ी केंद्र का भवन अधूरा पड़ा हुआ है। जबकि आंगनवाड़ी केंद्र किराए के भवन में चल रहा है।

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की पूरी राशि निकलने के बाद भी कंप्लीट नहीं हुआ है। भवन तो बना दिया गया मगर उसके अंदर जो काम होना था वह आज भी अधूरा पड़ा हुआ है।
हेमंत लोधी, लक्ष्मण लोधी, मानसिंह लोधी, जसवंत सिंह लोधी, मुकेश लोधी सहित गांव के कई ग्रामीणों ने कहा है कि सरकारी राशि का दुरुपयोग करने वाले ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई होना चाहिए। इस संबंध वर्तमान में सचिव लक्ष्मीनारायण शाक्या ने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान आंगन बाड़ी भवन का 4 लाख रुपए की लागत से छत लेबल तक कार्य करा दिया गया था। जिसका मूल्यांकन भी करा दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेश हेनरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप     |     डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811