Let’s travel together.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपस्वास्थ्य केंद्र  का कायाकल्प की टीम ने किया निरीक्षण

0 275

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज और उप स्वास्थ्य केंद्र खोहा में  कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण करने आए डॉक्टर आर वी विभा झा बेरसिया ने अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था देखी। मरीजों की जांच, दवा काउंटर और वार्ड के इंतजाम परखे। कायाकल्प की टीम ने अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी देखी। इमरजेंसी में उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली। वार्ड में भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से भी व्यवस्था संबंधी जानकारी ली गई। इस दौरान अस्पताल में पदस्थ सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के बारे में पूछा और उन्हें बेहतर सफाई करने के तरीके बताए।

निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों से सफाई के बारे में पूछा कि आप लोग अस्पताल की दिन में कितने बार सफाई करते हो और सफाई करने के तरीके के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मियों को बेहतर तरीके से सफाई करने के बारे में बताया। खासतौर पर अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निपटारे आदि की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ ड्रेस में नजर आया। व्यवस्थाओं देखने के बाद दल ने संतुष्टि काफी हद तक जाहिर की। इस मौके पर दीवानगंज डॉक्टर पलक पटेरिया, डॉक्टर तृप्ति भरद्वाज, महेश साहू, संगीता दुबे,रिया साहू, मुकेश सिकरी,संतोष खरे, मुकेश अहिरवार, सहित दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र खोह के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811