Let’s travel together.

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स सपोर्ट स्टाफ यूनियन की बैठक संपन्न

0 465

कामथेन कंपनी पर 23 को कराएंगे एफआईआर, 30 को सीएमएचओ का घेराव, महाधरना

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा। स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स सपोर्ट स्टाफ यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक राजीव भवन में कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सीएमएचओ, बीएमओ की मिली भगत से कामथेन कंपनी द्वारा न्यूनतम वेतन न देने, कर्मचारियों के पीएफ में की दा रही चोरी के खिलाफ 23 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एफआईआर कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में 30 मई को सीएमएचओ का घेराव कर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू करने का फैसला किया गया। बैठक में रानू अंबूलकर, नलिनी शेरके, सुरेंद्र घोरके, मनोज सिसोदिया, धन कुमार, रामदास साहू, सिवानी धुर्वे सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।


बैठक के निर्णयों की जानकारी देते बासुदेव शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी ने पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए प्रमुख सचिव को पत्र लिखा था, जिसके बाद प्रदेश के गुना, खण्डवा, अलीराजपुर, ग्वालियर सहित कई जिलों में कंपनियों ने पीएफ जमा करा दिया, 3000 हजार महीने तक वेतन भी बढाया गया है, एरियर भी दिया गया, इस बढोतरी के बाद उन जिलों में सपोर्ट स्टाफ को 12,000 रूपए तक वेतन मिलने लगा है, लेकिन छिंदवाड़ा के सीएमएचओ कार्यालय की ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिस कारण कामथेन कंपनी की मनमानी जारी है, जिसके खिलाफ सपोर्ट स्टाफ ने बैठक कर आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
कामगार कांग्रेस अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि संगठन के दबाव में कलेक्टर श्री सौरभ सुमन के निर्देश पर पिछले महीने सीएमएचओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जिसे तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था लेकिन जांच कमेटी के सदस्यों ने कंपनी प्रबंधन से मिल गया और कर्मचारियों से बात तक नही की और फर्जी रिपोर्ट तैयार कर सौंपी गई है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है, जिसके खिलाफ सीएमएचओ के घेराव का फैसला किया गया है। शर्मा ने जिले के सभी सपोर्ट स्टाफ से अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर यूनियन द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है तथा ब्लाक स्तर पर बैठकें कर सीएमएचओ कार्यालय के घेराव की तैयारियां शुरू करने के कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811