Let’s travel together.

लापरवाह बस ड्राइवर, खड़े ट्रक से टकरा दी यात्रियों से भरी बस,ट्रक चालक की मौत 30 बस यात्री घायल

0 396

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय से निकले इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित सैकड़ाखेड़ी पर आज सुबह 9 बजे के करीब गंभीर हादसा हो गया। सूरत से भोपाल जा रही बस खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में ट्रक की स्टेपनी बदल रहे ड्राइवर की मौत हो गई है।


जानकारी के अनुसार इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित सैकड़ाखेड़ी पर ट्रक ड्राइवर वाहन को साइड में लगाकर स्टेपनी बदल रहा था, ट्रक ड्राइवर को क्या मालूम था कि आज की सुबह उसकी आखिरी सुबह है। स्टेपनी बदलने के दौरान ही सूरत से भोपाल जा रही यात्री बस अचानक ट्रक में जा घुसी और ट्रक ड्राइवर उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।


मची चीख पुकार
मालूम हो कि सूरत से भोपाल जा रही बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा घटित होते ही चीख पुकार मच गई। सडक़ से निकल रहे अन्य राहगीर मदद के लिए पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारने लगे। इस हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस भी पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811