Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरुवार 17 अक्टूबर 2024

0 105

मेष  राशि- वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें. जल्दबाजी में कोई काम न करें.  योग्यताओं के अनुसार कामकाज में सफलता अर्जित करेंगे. वाणी मधुर रखें तो अटके काम भी पूरे हो जाएंगे. आर्थिक लेनदेन में  खास ध्यान देने की जरूरत है. सामाजिक कार्यों में दिया योगदान  मान सम्मान दिलाएगा. दाम्पत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी.

वृष राशि- सावधानी बरतने की जरूरत है. घर बाहर संतुलित व्यवहार रखें.  जिद में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं. मानहानि की आशंका है. वाद-विवाद से दूर रहें. नौकरीपेशा  को नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है. संतान के विवाह में आ रही अड़चन चिंतित कर सकती है. दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा.

मिथुन राशि- पूजा पाठ में मन लगेगा. सुख सुविधा से जुड़ी किसी चीज पर बड़ा खर्च कर सकते हैं. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण आ सकता है. राजनीति से जुड़े लोगो के लिए दिन प्रभावी रहेगा.

कर्क राशि-जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें. कार्य में सफलता मिलेगी. दिन भावुकता से भरा रहेगा. आर्थिक स्थिति को लेकर सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. किसी भी प्रकार की लड़ाई से दूर रहने की कोशिश करें, अन्यथा बात लंबी खिंच सकती है.

सिंह राशि – व्यवसाय की गतिविधियों पर बारीकी से आपकी नजर रहेगी. इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर सलाह ले सकते हैं. पड़ोसी  किसी काम में मदद कर सकता है.  दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा.

कन्या राशि-  घर के बुजुर्ग के लिए  कुछ गिफ्ट खरीद सकते हैं.  दिन फलदायी प्रतीत हो. किसी योजना को पूरा करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है.  दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा.  माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तुला राशि –यात्रा के योग हैं. घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा. फिजूल खर्च से बचें. संतान की सेहत को नजरअंदाज न करें.  साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगो का   मतभेद होगा.  धैर्य से काम लेना होगा.  कॉन्फिडेंस में कमी रहेगी.

वृश्चिक राशि- परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी से कोई विवाद हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें.  आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर है, सतर्क रहें.  किसी प्रकार का समझौता करना पड़ सकता है.

धनु राशि-साझेदारी में  कोई काम न करें. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं.  सोचे हुए कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे, इसमें किसी की मदद ले सकते हैं. लम्बे समय बाद  कार्यशैली  प्रसन्नता देगी.  अपने राज किसी से शेयर न करें.  जीवन खुशनुमा रहेगा.

मकर राशि- आमदनी के मुकाबले अधिक खर्च करना पड़ सकता है. किसी से  पैसा उधार ले सकते हैं. नौकरीपेशा  के लिए दिन फलदायी साबित होगा. किसी आवश्यक कार्य के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है. दाम्पत्य जीवन में मतभेद की सम्भावना है.

कुंभ राशि – आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे मिलेंगे,  स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर है. परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ेगा. दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा.

मीन राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए राय ले . नौकरीपेशा जातक  सीनियर्स से उलझने से बचें.  परिवार के साथ जरूरी मुद्दे पर बातचीत करना अच्छा रहेगा. दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811