Let’s travel together.

रेत के अवैध उत्खनन पर एसडीएम की कार्यवाही  जारी,दो अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ट्राली जप्त

0 86

 

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

नर्मदा घाटो से अवैध रेत परिवहन करते आज फिर एस डी एम बरेली संतोष मुदगल ने दो अवैध रेत से भरी ट्रेक्टर ट्रालियां जप्त की हे।जिन्हे थाने में रखा गया हे।

नर्मदा नदी की रेत का अवैधानिक उत्खनन प्रतिवर्ष होता चला आ रहा है लेकिन यह उत्खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है । ट्रेक्टर ट्राली से परिवहन किया जाना आम बात हो गयी है रेत माफियाओं के हौंसले इतने वुलन्द हो चुके हैं कि उन्हें किसी भी प्रकार की कार्यवाही का भय नहीं रहता है क्योंकि भ्रष्टाचार की जड़ें उनको दिखाई देती है।

वह जानते हैं आनन-फानन में सभी कुछ रफा-दफा हो जायेगा होता भी है पर जबसे एसडीएम संतोष मुद्गल ने शख्त रवैया अख्तियार किया है आये दिन एक नहीं दो-तीन रेत माफियाओं की रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली थाने में पहुंचाई जा रही है।फिर भी ये माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने की मसक्कत में लगे हुए हैं,लेकिन अधिकारियों के शख्त रवैया के आगे नत मस्तक हो रहे हैं।आज फिर रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर थाने भेजी गयी है थाने में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली का जमघट लगा हुआ है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811