Let’s travel together.

दलबल के साथ टीम ने झोलाछाप डॉक्टर्स के खिलाफ छेड़ा अभियान, टीम को देखकर भागते नजर आए झोलाछाप डॉक्टर्स

0 445

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले के स्वास्थ्य विभाग ने आज दल बल के साथ झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर अंचल में अपनी मनमर्जी से इलाज कर रहे झोलाछाप डॉक्टर भागते हुए नजर आए तो इस दौरान टीम ने कई क्लिनिक पर कार्रवाई भी की।
स्वास्थ विभाग की टीम एवं तहसीलदार की टीम के द्वारा अहमदपुर एवं दोराहा के कई झोलाछाप डॉक्टर पर कारवाही की गई। ग्राम चौकी पर स्थित क्लिनिक पर झोलाछाप डॉक्टर राजेंद्र मण्डल एवं मोनिल मण्डल पर कारवाही कर क्लिनिक को बंद किया गया। इसी क्रम में आगे टीम के द्वारा कारवाही करते हुए अहमदपुर स्थिति श्री क्लिनिक संचालक जितेंद्र मुरलीधर गुप्ता जो की आयुर्वेदिक डॉक्टर होने के बाद भी एलोपैथी मेडिसिन के द्वारा इलाज कर रहे थे पर कारवाही करते हुए वहां पर क्लिनिक बंद कराई। इसी क्रम में टीम आगे चांदबाद जागीर गई जहां टीम को देखते हुए झोलाछाप डॉक्टर भाग गया पर टीम के द्वारा उस क्लिनिक को बंद कर सील कर दिया गया। इसी क्रम में टीम आगे हंगोनी जोड़ पहुंची जहां पर एक क्लिनिक पर कारवाही करते हुए क्लिनिक को बंद किया गया। इस टीम में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन मेहर, तहसीलदार मालवीय, ब्रजेश फार्मासिस्ट, संजय बारस्कर, अंकित डावर आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811