Let’s travel together.

भोपाल वीआईटी कॉलेज के रजिस्ट्रार पर पुलिस केसः गार्ड के साथ डंडे से मारपीट का आरोप

0 100

अनुराग शर्मा सीहोर

आष्टा के कोठरी गांव स्थित वीआईटी कॉलेज के रजिस्ट्रार के खिलाफ गार्ड ने डंडे से मारपीट करने का केस दर्ज कराया है।आष्टा पुलिस के मुताबिक, वीआईटी कॉलेज के गार्ड राम अवतार वर्मा ने रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं 12 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वीआईटी कॉलेज के गेट नंबर 4 पर ड्यूटी पर था। इस बीच उसका वॉकी-टॉकी डिस्चार्ज हो गया।
वह अपने वॉकी-टॉकी को बदलने ब्लॉक नंबर 6 चला गया, जब वॉकी-टॉकी को बदलकर वापस लौटा तो वहां कॉलेज के रजिस्ट्रार देवाशीष अधिकारी मिले। उन्होंने पूछा- तू अपनी ड्यूटी छोड़कर कहां गया था? मैंने कहा- मेरा वॉकी-टॉकी डिस्चार्ज हो गया था, उसे बदलने ब्लॉक नंबर 6 गया था।
इस बात पर रजिस्ट्रार देवाशीष गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने गेट के पास पड़े डंडे से पीटना शुरू कर दिया। फिर वहां पर सुपरवाइजर रोहित ने आकर बीच बचाव किया। घर में पिता भागीरथ सिंह वर्मा, भाई मोहनलाल को घटना बताई। फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरतलब है की VIT University हमेशा विवादों के चलते सुर्खियों में रहती है कभी कॉलेज में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे छात्र छात्राओं को निलंबित करने को लेकर तो कभी छात्र छात्राओं की आत्म हत्या के चलते तो कभी खान पिन में गंदगी मिलने के चलते तो कभी छात्र छात्राओं को पीने के पानी नही मिलने पर हंगामा खड़ा करने जैसे कई अनगिनत मामले है जो VIT यूनिवर्सिटी की साख को बट्टा लगाते हैं वही बीते दिनो स्थानीय किसानों ने भी VIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधन पर अपनी जमीनों पर अवैध कब्जे के भी आरोप लगाकर हंगामा किया था!
अब वही फीर गार्ड के साथ मारपीट को लेकर VIT यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811