Let’s travel together.

अलीगंज नर्मदा नदी के घाट तक पक्की सड़क एवं मुक्ति धाम की राज्यमंत्री से मांग 

0 158

 

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

रायसेन जिले की उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम अलीगंज में म.प्र.शासन के उच्च शिक्षा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने नर्मदा नदी एवं मुक्ति धाम के विषय में ग्रामीण जनों से चर्चा की ।
अलीगंज ग्राम के जिम्मेदार व्यक्तियों ने चर्चा के दौरान नर्मदा नदी के घाट एवं मृत व्यक्ति की अन्त्येष्टि हेतु पक्के घाट व मुक्ति धाम के निर्माण की मांग रखते हुए वताया कि अलीगंज नर्मदा नदी का घाट एक धार्मिक स्थल है यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-पाठ एवं स्नान करने आते हैं
यहां प्रतिवर्ष मकरसंक्रांति का मेला लगता है मकर संक्रांति पर लाखों लोग हवन-पूजन एवं स्नान कर ने देश प्रदेश के कौने कौने से आकर अपनी मन्नत पूरी होने की कामना करते हैं ।
लेकिन मां नर्मदा नदी के इस पवित्र स्थल पर रेतीले घाट को भी रेत के माफिया छ्लनी छलनी किये जा रहें हैं।उसे शक्ति से रोका जाना चाहिए।
यहां धार्मिक आयोजनों पर लाखो पुरूष महिलाएं एवं बच्चे विभिन्न प्रकार के आयोजन, धार्मिक अनुष्ठान, करतें हैं पर महिलाओं को अपने वस्त्र बदलने एवं निस्तारण की व्यवस्था नहीं है ।
हजारों चार पहिया एवं दोपहिया वाहनो का आवागमन होता रहता है विशेष कर धार्मिक आयोजनों पर डामर रोड से लेकर नर्मदा नदी तक कच्चा रेतीला रास्ता है जिसमें कीचड़ पानी के कारण श्रद्धालुओं को अनेकानेक परेशानियां होती रहती है। इसलिए घाट तक पक्का 20फुट का पहुंच मार्ग वनवाया जाये एवं स्नान हेतु करके घाट का निर्माण कराया जाये जिससे श्रध्दालु को राहत मिल सके।
दूसरे यहां मृत शरीर की अन्त्येष्टि हेतु कोई नियत स्थान नहीं होने से नर्मदा नदी के किनारे पर यत्रतत्र अन्त्येष्टि करते हैं जिससे घाट पर प्रदूषण एवं गंदगी होती है यहां आसपास के ग्रामीण इलाकों एवं बरेली व आसपास के मृत शरीरों की अन्त्येष्टि भी की जाती है इसीलिए यहां अतिआवश्यक है कि एक भव्य ओर वड़ा मुक्तिधाम वनवाया जाये ।इन सभी बातों को मंत्री ने स्वीकार करते हुए इन सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811