Let’s travel together.

शिवपुरी का मुरारी चाय वाला फिर चर्चा में, 90 हजार रुपए की मोपेड लाने की खुशी में खर्च कर दिए 50 हजार

0 161

– बग्गी, क्रेन और डीजे के साथ घर पर 90 हजार रुपएए की मोपेड लाया मुरारी चाय वाला
– मोपेड लाने की ऐसी खुशी की खर्च कर दिए 50 हजार रुपए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी का रहने वाला मुरारी चाय वाला इस समय फिर से चर्चा में आ गया है। लोन लेकर 90 हजार रुपए की मोपेड ली और इस गाड़ी खरीदने की खुशी में इसको घर तक लाने के लिए बग्गी, क्रेन और डीजे आदि पर 50 हजार रुपए खर्च कर दिए शिवपुरी में जुलूस निकालकर मुरारी चाय वाले ने अपनी खुशी जाहिर की। मुरारी चाय वाले ने बताया कि मोपेड लाने की खुशी है इसलिए डीजे क्रेन और बग्गी के माध्यम से घर तक यह बाइक ले जाई गई। वहीं दूसरी ओर तेज आवाज में डीजे बजाने व जुलूस निकालने पर कोतवाली पुलिस ने डीजे मालिक और जुलूस निकालने वाले मुरारी कुशवाह चाय वाले पर मामला भी दर्ज कर लिया है।

90 हजार की बाइक के लिए 50000 खर्च कर दिए

शिवपुरी के रहने वाले मुरारी चाय वाले बीते 2 साल से चर्चा में है। 2 साल पहले 12500 रुपए का मोबाइल लेने पर मुरारी चाय वाले ने 25000 खर्च कर दिए थे और जुलूस निकाल कर के घर तक यह मोबाइल एक बग्गी में रख कर ले जाए गए थे। ढोल नगाड़ा के साथ यह जुलूस निकाला गया था। तब भी मुरारी चाय वाले चर्चा में आए थे और अब एक बार फिर से 90000 की बाइक लाने के लिए मुरारी चाय वाले ने 50000 खर्च कर दिए।

जुलूस निकालकर घर तक ले गए मोपेड
मुरारी चाय वाले शोरूम से मोपेड गाडी 90000 की लोन पर ली और घर तक पहुंचाने के लिए जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस को देखकर लोग हक्के बक्के रह गए क्योंकि पहली बार उन्होंने डीजे और बग्गी और क्रेन के माध्यम से ऐसे किसी की खुशी देखी थी ।

मामला दर्ज हुआ, तो लोगों ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास-

शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने तेज आवाज में डीजे निकलने पर मुरारी चाय वाले पर कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामला दर्ज करने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। कई सोशल मीडिया हैंडलर्स ने कहा कि शादी विवाह और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में तेज आवाज में डीजे बजाया जाता है तब पुलिस कार्रवाई नहीं करती लेकिन मुरारी चाय वाले पर हाल मुकदमा दर्ज कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811