Let’s travel together.

बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करें-हितानंद शर्मा

0 270

 

रायसेन। पिछले वर्ष हमने बूथ सशक्तिकरण अभियान में बूथों को डिजिटल बनाया। पिछले चुनाव में हमारा वोट शेयर 41 प्रतिशत था जिसे बढ़ाकर संगठन ने हमें 51 प्रतिशत का लक्ष्य दिया है। बूथ के कार्यकर्ता 2023 के विधानसभा चुनाव में ’’अब की बार 200 पार’’ और 51 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगें। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करें।


यह बात प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने रायसेन जिले की चारों विधानसभा, विधानसभा बार बैठक में विधायक गण, प्रदेश सदस्य, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, नगर पालिका/ नगर परिषद अध्यक्ष- उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व मोर्चा के जिलाध्यक्ष तथा जिले के पदाधिकारियों के समक्ष नहीं कही। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग प्रभारी श्री कांतदेव सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र पटेल शामिल हुए।


श्री हितानंद शर्मा ने कहा कि हमारे यहां बूथ केन्द्र, शक्ति केन्द्र की संरचना है, इसे हमें और मजबूत करना है। हमें निरंतर बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र पर तैनात होकर गरीबों का जीवन बदलने वाली योजनाओं के हितग्राहियों से बूथ पर मिलना और जो लोग योजनाओं से वंचित हैं उनको जोड़ने का काम करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बूथ सशिक्तकरण अभियान को लेकर जो करणीय कार्य निर्धारित किए है, बूथ स्तर पर उन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करें।


उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के अंतर्गत रायसेन जिले के 187 शक्ति केंद्रों एवं 1210 बूथ केंद्रों पर सभी कार्यकर्ता पूर्ण लगन के साथ संगठन द्वारा दिए गए करणीय कार्यों को करते हुए बूथ को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं।
श्री हितानंद शर्मा ने विधानसभा वार बैठक कर बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा कर समय सीमा में कार्य करने के लिए पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
पार्टी की कामकाजी बैठक के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।


इस दौरान बैठक में जिला महामंत्री श्री रामकुमार साहू, श्री रविंद्र विजयवर्गीय, श्री बलराम मालवीय, सांची विधानसभा के संयोजक दातार सिंह मीणा, भोजपुर विधानसभा संयोजक रविंद्र विजयवर्गीय, सिलवानी विधानसभा से श्री विष्णु रावत, उदयपुरा विधानसभा श्री प्रहलाद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, जिला कार्यालय मंत्री मोहन चक्रवर्ती, सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर समेत समस्त मंडल अध्यक्ष समस्त प्रभारी मूर्तियों के जिला अध्यक्ष नगर पालिका नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |     केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811