मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर शुक्रवार 3 बजे के लगभग फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज के जमुनिया जोड़ पर ट्रक क्रमांक एमपी 04 जी ए 3282 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक बच्ची की मौत तीन घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुषी पाल पिता अशोक पाल उम्र 14 वर्ष, नंदिनी शर्मा पिता रामस्वरूप शर्मा उम्र 13 वर्ष,दीक्षा मालवीय पिता प्रकाश मालवी उम्र 13 वर्ष तीनों ही छात्राएं अशोक पाल की मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने गांव नीनोद जा रही थी। जैसे ही जमुनिया जोड़ पर मोटरसाइकिल जमुनिया के लिए मुड़ी तो भोपाल की तरफ से आ रहा ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार लोग

ट्रक के पहियों के बीचों बीच आ गए। जिससे दीक्षा मालवीय पिता प्रकाश मालवीय उम्र 13 वर्ष के लगभग, अशोक पाल पिता रामप्रसाद पाल निवासी नीनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक के पहियों के नीचे से निकाल कर ग्रामीण और दीवानगंज पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए भोपाल अस्पताल भेजा गया ,जहां पर दीक्षा मालवीय को डॉक्टर मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक पाल का इलाज जारी है। दीक्षा की मौत की खबर सुनते ही घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। हमीदिया अस्पताल में दीक्षा का पीएम हो रहा है।
दीवानगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच पहले घायलों को अस्पताल भेजा फिर ट्रक ड्राइवर और ट्रक को जप्त कर दीवानगंज चौकी ले आए इसके बाद ड्राइवर और ट्रक को सलामतपुर थाने ले गए।

प्रत्यक्षदर्शी रोहित साहू ,सोनू लोधी ने बताया कि सभी बाइक सवार ट्रक के पहियों के बीचो-बीच आ गए थे। उनको खींचकर बाहर निकला गया। जिनमें आयुषी पाल और नंदिनी शर्मा मामूली रूप से घायल हुई है तीनों ही छात्राएं पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज कक्षा नवमी की छात्राएं है। छुट्टी होने के बाद अशोक पाल के साथ घर जा रही थी। तभी यह दुर्घटना हो गई। इससे पहले भी जमुनिया मोड़ पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। दीक्षा मालवीय का आज आखिरी पेपर था। पेपर देने के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर जा रही थी। तभी दुर्घटना हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही आसपास के ग्रामीणों का ताता लग गया।

बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 की स्थिति बद से बदतर हो गई। जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। 10 महीनो में ही इस रोड पर 70 दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें अभी तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है तो वही 90 लोग घायल हो चुके हैं क्षेत्र के आसपास गांव के ग्रामीणों में रोड को लेकर आक्रोश पनप रहा है। क्योंकि 8 से 10 हजार वहान रोज निकलते हैं इसके बावजूद भी रोड को फोर लाइन में नहीं बदला जा रहा है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड भी इतना खराब हो चुका कि पैदल भी चलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि आगर रोड को चौड़ा नहीं किया गया तो सभी क्षेत्रवासी मिलकर आंदोलन करेंगे।
इनका कहना हे –
ट्रक ड्राइवर सुरेश पिता सज्जन सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी मेढ़की देवास को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को जप्त कर थाने में खड़ा करवा लिया गया है। जबकि आयुषी पाल और नंदिनी शर्मा का मेडिकल कराया जा रहा है। उनको भी चोट लगी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
रघुवीर सिंह दांगी चौकी प्रभारी दीवानगंज