सुरेंद्र जैन धरसीवा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में जिले में चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत धरसीवा पुलिस ने गिरौद गांव में अवैध शराब सहित कुणाल वर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
धरसीवा थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया की नशे के विरूद्ध थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वालों पर प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित समस्त थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही करने के एस एस पी महोदय के निर्देश है
इसी क्रम में दिनांक 07.09.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा गिरौद रोड किनारे स्थित मंच के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी कुणाल ऊर्फ आयुष वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 30 पौवा देशी शराब कीमती 3410/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 484/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी का पूरा नाम कुणाल ऊर्फ आयुष वर्मा पिता यशवंत वर्मा उम्र 19 साल साकिन डीह पारा ग्राम गिरौद थाना धरसीवा जिला रायपुर है