सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
शासकीय प्राथमिक विद्यालय परसतराई विकासखंड धरसीवां की सहायक शिक्षिका रुबीना बेगम को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए “शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026” में सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू द्वारा प्रदान किया गया।
यह आयोजन Big Byte Info Tech एवं SS Creation के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रुबीना बेगम ने आयोजनकर्ता प्रिया गुप्ता(डायरेक्टर बिट बाइट इन्फोटेक), पीयूष जैन(समाजसेवी) एवं सुश्री शगुफ़ता अफरोज(डायरेक्टर अजीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी)सहित पूरी आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।