Let’s travel together.

धरमपुरा लीलौन मौजा के पटवारी पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

0 130

अभिषेक असाटी वकस्वाहा

छतरपुर जिले के वकस्वाहा तहसील में धरमपुरा मौजा के लीलौन हार में भूमि विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पटवारी आनंद चौरसिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय निवासी लालचंद राठौर समेत अन्य सहखातेदारों का कहना है कि 2017-18 में उनकी भूमि का वैध सीमांकन और तरबीन की गई थी। हाल ही में फर्जी तरीके से खसरा नंबर 215 पर सीमांकन और तरबीन किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि पटवारी ने मोती राठौर, संतोष राठौर, कमलेश राठौर, रामाधार राठौर और हिम्मत राठौर के नाम पर अवैध सीमांकन किया है।

आरोप है कि पटवारी कार्यालय में कई बार जाने के बावजूद पटवारी अनुपस्थित रहते हैं और फोन भी नहीं उठाते। इसके अतिरिक्त, पटवारी पर सरकारी कामकाज के लिए रूपयों की मांग और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पटवारी का कहना है कि फसल कटाई के बाद भूमि का कब्जा छोड़ना पड़ेगा, जबकि यह भूमि ग्रामीणों की पुस्तैनी संपत्ति है।

ग्रामीणों ने 20 और 22 मई 2024 को शिकायत पत्र प्रस्तुत किए थे, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अगले 10 दिनों के भीतर सीमांकन और तरबीन निरस्त नहीं की जाती और पटवारी पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

संबंधित खसरा नंबर 221/2, 223/22, 229/2 की कुल 0.845 हेक्टेयर भूमि पर लालचंद राठौर के नाम भूमि स्वामी दर्ज है। आरोप है कि पटवारी ने नक्शे और नंबरों में छेड़छाड़ कर भूमि का स्थान बदल दिया है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री, जिला कमिश्नर और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है। ग्रामीण अब न्याय की आशा में हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811