Let’s travel together.

रायसेन यातायात पुलिस की अवैध वसूली से क्षेत्र भर के लोग परेशान

0 97

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

वैसे तो सांची थानाअंतर्गत आने वाले चैक पाइंटों पर सांची पुलिस की जांच पडताल चलती रहती थी परंतु कुछ समय से सांची थानाअंतर्गत आने वाले चैक पांइटो पर रायसेन यातायात पुलिस अपना डेरा जमा लेती हैं तथा वाहनों की जांच पडताल के नाम पर अवैध वसूली का खेल शुरू हो जाता हैं जिससे क्षेत्र भर के लोगों के साथ आसपास क्षेत्र के किसानों को भी लुटने मजबूर होना पड रहा है इस जांच से लोगों मे रोष बढने लगा है ।


जानकारी के अनुसार अवैध चलने वाले वाहनों की जांच पडताल का जिम्मा सम्हालने वाली पुलिस की जांच इन दिनों क्षेत्र भर मे चर्चित हो रही हैं सांची थाना क्षेत्रांतर्गत वाहनों की जांच पडताल के लिए पुलिस ने भोपाल रोड पर सलामतपुर रायसेन तिराहे पर चैक पाइंट बनाया तथा विदिशा रोड पर बायपास तिराहे पर चैक पाइंट बना डाले ।इन चैक पांइटो पर लगातार सांची पुलिस की जांच पडताल चलती रहती थी ।परन्तु कुछ समय से इन चैक पाइंटो पर रायसेन यातायात पुलिस अपना डेरा जमा लेती हैं तथा वाहनों की जांच के नाम पर अवैध वसूली का खेल शुरू हो जाता है इस अवैध वसूली का शिकार न केवल दूर दराज के वाहन चालक होते है बल्कि आसपास क्षेत्र के लोगों के साथ ही आसपास क्षेत्र के किसान जो रातदिन अपने खेतों पर आते जाते रहते हैं उन्हें भी पुलिस की जांच पडताल के चलते परेशानी उठाने मजबूर होना पडता है जिससे किसानों समय बर्बाद होता है ।सबसे बड़ी बात तो यह रहती हैं कि वाहनों की अंधी रफ्तार जिनसे हमेशा दुर्घटना का भय रहता है इसे छोड़ केवल जांच तक ही पुलिस सिमट कर रह जाती है ।जबकि सांची के व्यस्ततम चाक चौराहे जहाँ हमेशा से ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है वहां से यातायात पुलिस को कोई सरोकार नहीं रहता इस यातायात पुलिस की अवैध वसूली से लोग एवं क्षेत्र के किसानों मैं पुलिस के विरूद्ध रोष बढ रहा है तथा पुलिस की इस कार्यप्रणाली से लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराने का मन बना लिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811