Let’s travel together.

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का महासदस्यता अभियान प्रारंभ

0 401

-इंजी सुधीर नायक ने ली राज्य कर्मचारी संघ के सदस्यता

– कोरोना काल मे तुलसी का पौधा दे किया अतिथियों का सम्मान

-13 जनवरी से 31 मार्च 2022 तक चलेगा सदस्यता अभियान

भोपाल। मंत्रालय के कर्मचारियों सहित 50 सदस्यों के साथ कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए सदस्यता अभियान की शुरुआत भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला  की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। लखनऊ में राष्ट्रीय अधिवेशन में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विष्णु वर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री संजय शर्मा का राज्य  कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा अभिनंदन शाल श्रीफल और तुलसी के पौधा दे कर सम्मान किया गया।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोनावायरस के कारण संगठन की सदस्यता 2 वर्ष से विधिवत तरीके से नहीं हो पाई थी। जिसके कारण संगठन में उत्साह की कमी हो रही थी पुनः उसे उत्साह के साथ हम प्रदेश के 07 लाख कर्मचारियों के बीच प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है।हम हमारे साथी गण तहसील, विकास खंड, जिला स्तर पर कार्यालय- कार्यालय पहुंचकर प्रत्येक कर्मचारी से संपर्क कर सदस्यता का अनुरोध कर समस्याओं का संकलन कर समाधान हेतु पत्राचार करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया ने प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों को आह्वान करते हुए कहा है प्रत्येक पदाधिकारी कम से कम 100 कर्मचारियों को अवश्य जोड़ें उनसे संपर्क करें।

प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले  ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ को प्रत्येक विकासखंड तहसील से संकुल एवं ग्रामीण क्षेत्र पहुंचे कार्यकर्ता संगठन की रीति नीति का पालन अवश्य करें।

राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा जी ने कार्यकर्ता का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे संगठन में कार्यकर्ता परमानेंट है पदाधिकारी तो निश्चित समय के लिए रहते हैं।

संगठन की नवीन सदस्य सदस्य प्राप्त करते हुए सुधीर नायक ने कहा कि मेरी और इस संगठन की नीतियां एक ही है मेरी मानसिकता संगठन के विचारों से मेल खाती है और इस संगठन ने मुझे प्रेरित किया कि मुझे इसमें एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूं वास्तव में करता तो ईश्वर है हम तो केवल कार्य करते हैं उसे ही कार्यकर्ता कहते हैं।

भोज विश्वविद्यालय से अनिल भार्गव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से ओबेस अली खान सहित अनेक विभाग के कर्मचारियों से सदस्यता ग्रहण कर संगठन के कार्यकर्ता बनने का संकल्प किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811