– आरोपी गिरफ्तार,सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोहा का मामला
रायसेन । मामूली कहासुनी पर देवर ने अपनी भाभी की डंडे से पीट पीटकर बेरहमी से की हत्या गाव में पसरा मातम मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप आरोपी देवर को सलामतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस कर रही जांच शव को साची सिविल अस्पताल भेजा ।

घर पर खाना बना रही भाभी से चाय मांगने पर शुरू हुआ विवाद जानलेवा बना मामूली कहा सुनी में देवर रामु मालवीय ने अपनी भाभी को उतारा मौत के घाट सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोहा की घटना परिवार में मातम पसरा सलामतपुर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुची ओर शव का पंचनामा बनाकर सिविल अस्पताल साची पीएम के लिए भेजा ।

आपको बता दे महिला का पति और परिजन खेत पर गए थे घर पर सिर्फ मृतिका का 8 साल के बेटा ओर देवर था भाभी खाना बना रही थी तभी देवर ने भाभी से चाय बनाने का बोला भाभी के मना करने पर आरोपी देवर रामु ने डंडों से भतीजे के सामने तब तक मारा जब तक भाभी की मौत नही हो गयी महज छोटी से बात ने खूनी रूप ले लिया और एक महिला को मौत का सामना करना पड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।