Let’s travel together.

किशनपुरा ग्राम के लोगों द्वारा की गई शिकायत, दबंगों द्वारा खेत पर जाने वाले रास्ते पर किया कब्जा,खेत पर जाने के लिए किस हो रहे परेशान

0 77

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विकासखंड के अंतर्गत आने वाले किशनपुरा गांव मे किसानों ने सोमवार दोपहर को तहसील कार्यालय पहुंच कर आम रास्ते को खेत में मिलाकर बंद करने की शिकायत की वही रास्ते को खुलवाए जाने की मांग का ज्ञापन तहसीलदार भरत पांडे को सौपा।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने तहसीलदार भरत पांडे को बताया कि गांव के ही दबंगों ने आम रास्ते को अपने खेत में मिलाकर बंद कर दिया है और वो आम रास्ता को स्वयं की भूमि बताने लगे है आम रास्ते के बंद हो जाने से कोई भी ग्रामीण बंद किए गए आम रास्ते से होकर अगर अपने खेत की ओर जाता है तो दबंगों द्वारा गाली गलौज एवं मारपीट करने की धमकी दी जाती है अगर ग्रामीण दबंग के अतिक्रमण किए गए रास्ते से खेत की और जाते हैं तो दबंग झगड़ा करने के लिए उतारू होने लगते है ग्रामीणों का कहना है कि इसके पूर्व में भी आम रास्ते को खुलवाये जाने को लेकर आवेदन दिए गए उसके बावजूद भी आम रास्ता नहीं खुलवाया गया ऐसी स्थिति में किशनपुरा गांव के ग्रामीण आवागमन के लिए परेशान हो रहे है , ग्रामीणों ने तहसीलदार भरत पांडे से मांग करते हुए कहा कि आम रास्ते को खेत में मिलाकर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराकर उचित कार्रवाई कर आवागमन के रास्ते को पुनः बहाल कराया जाए अगर इस रास्ते को जल्द से जल्द नहीं खोला गया तो खेत में लगी फसल जानवरों द्वारा नष्ट हो जाएगी और कुछ समय बाद खेत की फसल की कटाई भी होनी है तो हम किसान अपने खेत तक किस रास्ते से जाएं।
देखना होगा कि अब किसानों की समस्या को उच्च अधिकारी किस तरह से सुलझाते हैं और क्या कार्यवाही करते हैं।

ज्ञापन में भूपेंद्र तिवारी, राहुल तिवारी, सुरेश तिवारी, कमला अहिरवार, मनमोहन तिवारी, अनिल तिवारी, हरिशंकर यादव, आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस संबंध में तहसीलदार भरत पांडे का कहना है कि किशनपुरा गांव के लोगों द्वारा आवेदन दिया गया है कि कुछ दबंगों द्वारा खेती करने वाले आम रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है जिसकी विधिवत जांच करा कर कार्य वाही की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811