Let’s travel together.

फिर बढ़े अमूल दूध के दाम, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दूध के दाम

108

देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल द्वारा फुल क्रीम दूध के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद अमूल के फुल क्रीम दूध का दाम बढ़कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कि पहले 63 रुपये प्रति लीटर था। साथ ही अमूल ए2 भैंस के दूध का दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 65 रुपये की जगह 70 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके साथ दूध के अन्य वेरिएंट्स के दामों में भी इजाफा हुआ है।

अमूल की ओर से लगभग सभी प्रकार के दूध के दामों में इजाफा कर दिया गया है। ताजा बढ़ोतरी आज लागू हो गई है। यानी आज से आपको दूध खरीदने के लिए पहले के मुकाबले अधिक दाम देने होंगे।

आधा लीटर दूध के क्या होंगे रेट्स 

कंपनी ने बताया कि अब ग्राहकों को अमूल ताजा दूध के आधा लीटर के लिए 27 रुपये देना होगा. वहीं अमूल गोल्ड आधा लीटर के लिए 33 रुपये देने होंगे. अमूल गाय के दूध आधा लीटर के लिए 28 रुपये देने होंगे. अमूल ए2 बफैलो मिल्क के आधा लीटर के लिए 35 रुपये देने होंगे.

अमूल ने क्यों बढ़ाये दूध के दाम 

कंपनी ने अपने एक बयान में जानकारी दी है कि अमूल दूध की कीमत उत्पादन और लागत में बढ़ोतरी के कारण हुआ है. कंपनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल चारे की कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने कहा कि इस कारण दूध की कीमत में इजाफा किया गया है. कंपनी ने कहा कि इनपुट लागत में वृद्धि से पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

हर महीने बढ़ रहे हैं दूध के दाम! 

पिछली बार अमूल कंपनी ने अक्टूबर 2022 में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और आज 3 फरवरी को दूध के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. ऐसे में देखा जाए तो अक्टूबर 2022 से फरवरी 2023 तक दूध के दाम में औसतन हर महीने 1 रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ी है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811