सुरेंद्र जैन धरसीवा
स्वतंत्रता किसे प्यारी नही होती चाहे इंसान हो या कोई मूक प्राणी उन्हे कितना भी भोजन पानी क्यों न मिल जाए लेकिन जब तक उन्हे स्वतंत्र रूप से घूमने न मिले वह चैन से रह नहीं सकते वह गुलामों की तरह ऐंसी चार दीवारी के अंदर कैद होकर कभी नही रहना चाहेंगे जहां से उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता ही न हो तो सोचिए एक गाय ओर उसकी बछिया कैसे रह सकती थी गुलामों की तरह…..कुछ ऐसा ही हुआ एक गाय ओर उसकी बछिया के साथ सांकरा निमोरा के समीप चारों तरफ से ऊंची दीवार के बीच एक गाय ओर उसकी बछिया पता नहीं कैसे अंदर मौजूद थे अंदर हरा चारा पानी तो था लेकिन बाहर निकलने कोई रास्ता नहीं इसलिए वह तड़फड़ा रहे थे चिल्ला रहे क्योंकि चारों तरफ बस ऊंची दीवार थी वह बाहर निकलने तड़प रहे थे रमा रहे थे उनकी आवाज मानो वह कह रहे हो मुझे बाहर निकालो कुछ दिनों से आ रही आवाज की जानकारी जब श्रीराम गौसेवा संगठन से जुड़े बजरंग दल व विहिप के गौसेवक तक पहुंची तो उन्होंने दीवार पर चढ़कर देखा तो गाय बछिया स्वतंत्र होने तड़प रही थी…..गौसेवको ने तत्काल अपने व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो शेयर किया और संगठन से जुड़े समीप के गौसेवक मौके पर पहुंचे घंटों की मशक्कत के बाद रक्षा बंधन के एक दिन पहले गौसेवको ने किसी तरह गाय ओर उसकी बछिया को आजाद कराया जैसे ही उन्हें आजादी मिली वह खुशी से दौड़ पड़े मुड़कर भी नहीं देखा उस जगह को जहा वह गुलाम बनकर रह रहे थे…लेकिन एक गाय ओर बछिया का उस अलग जगह पर चार दीवारी के अंदर पहुंचना कई प्रश्नों को जन्म दे रहा है आखिर गाय उसके अंदर पहुंची कैसे
ये हैं पुण्यशाली गौ सेवक
जैसे ही ग्राम सांकरा के बजरंग दल के सह मंत्री टापू साहू को पता चलने पर अपने कार्यकर्ताओं को सूचित क्या फिर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा वहा से रेस्क्यू कर निकला गया vhp प्रखंड के उपाध्यक्ष श्रवण राजपूत महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख माधव तांडी गौरक्षक प्रमुख धनंजय पाठक सूचना प्रमुख पवन पटेल प्रखंड संयोजक लोकेश साहू ईश्वर साहू खंड संयोजक राजा साहू गौ रक्षक प्रमुख छगन वर्मा गौ सेवक अभिनव झा गो सेवक आर्य जीत बंदे गौ सेवक रवि शंकर पांडे आदि भाई उपस्थित रहे
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post