Let’s travel together.

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, युवक को गंभीर हालत में किया भोपाल रेफर

0 401

-पुलिस ने मामला दर्जकर लिया जांच में

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शनिवार देर रात को सलामतपुर थाना क्षेत्र के अम्बाड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बड़ी की बात हथियारों तक पहुंच गई। इस मामले में सलामतपुर थाने अंतर्गत आने वाली चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे के आसपास ग्राम अम्बाडी में सुनील जाटव एवं मनफूल जाटव दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्तार हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें मनफूल जाटव ने सोनू जाटव को धारदार हथियार से सर में मार दिया है। जिससे सोनू जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए भोपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट करने वाले दोनों ही युवक ड्राइवरी का काम करते हैं। वहीं सोनू जाटव की रिपोर्ट पर मनफूल जाटव एवं उसके भाई ज्ञान सिंह जाटव के विरुद्ध धारा 323, 324, 294, 506, 34 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।मारपीट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811