Let’s travel together.

हाट बाजार में राखियों की खरीदारी की धूम

0 165

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को दीवान गंज के हाट बाजार में राखियों की खरीदारी की धूम रही। रक्षा बंधन के एक दिन पहले दीवानगंज के हाट बाजार में चारों ओर राखी ही राखी नजर आ रही थी माता बहने रंग बिरंगी रखिए खरीदने में लगी रही।
शनिवार को रवि योग में लोगों ने राखियां खरीदी थी रविवार-सोमवार को खरीदारी का सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। भाई-बहन का स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के बाजारों में रौनक है। भवानी चौक, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर , सोसायटी सहित अन्य जगह दुकानों-स्टॉल पर राखियां सजी हुई हैं। शनिवार को रवि योग होने से महिलाओं-युवतियों ने अपने भाइयों-रिश्तेदारों के लिए राखी खरीदीं थी बाजार में फैंसी और मॉर्डन लुक वाली राखियां पहुंची हैं। इनमें रेशमी धागे, सोने-चांदी के तार वाली राखियां, माणक-मोती, रुद्राक्ष से बनी राखियां हैं। रविवार और सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। बाजारों में राखियों की खरीदारी होगी। इस योग में खरीदारी सिद्धि और स्थायित्व देती है। इस योग में भूमि, भवन, वाहन, नए परिधान, आभूषण भी खरीदे जा सकते हैं रक्षाबंधन पर्व के चलते बाजारों रौनक बढ़ गई है। लोग राखियों के अलावा आभूषण, श्रीफल, मिठाई, नए परिधान, गिफ्ट खरीदने में जुटे हैं। राखियों की कीमत दस से 500 रुपए तक है। बच्चाें के लिए भी रंग-बिरंगी लाइट, कार्टून कैरेक्टर, श्रीकृष्ण, गणेशजी सहित अन्य राखियां बाजार में पहुंची हैं।
रक्षा बंधन को ‘रक्षा’ और ‘बंधन’ के शब्दों से मिलकर बनाया गया है। इसका मतलब होता है बहन की सुरक्षा के लिए भाई की प्रतिबद्धता। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र और आत्मीय रिश्ते को स्वीकार करने का प्रतीक है। रक्षा बंधन उन सभी भाई-बहन के लिए एक अद्वितीय मौका होता है, जब वे एक-दूसरे के प्रति अपनी स्नेह को व्यक्त कर सकते हैं। बहन द्वारा आरती करने के बाद शुरू होता है, जिसमें बहन भाई के चारों ओर थाली को गोल-गोल घुमाती है ताकि उसे दैवीय सुरक्षा मिले। इस प्रकार अपने भाई के माथे पर रोली और चावल लगाने के बाद, वह उसकी कलाई पर राखी बांधती है। रक्षा बंधन की हॉट बाजार होने के कारण देर रात तक हॉट बाजार में दुकान लगी रही। बाजार में ज्यादा भीड़ होने के कारण आने जाने वाले वाहन चालक परेशान होते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811