Let’s travel together.

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर 28 जुलाई को

0 76

भोपाल।28 जुलाई को विश्व हेपेटाईटिस दिवस के अवसर पर हेपेटाईटिस से सुरक्षा हेतु जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम 28 जुलाई को राज्य मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं विधायक श्री भगवान दास सबनानी जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जा रहा है। सरदार पटेल स्मारक भवन, सह्याद्रि परिसर भदभदा रोड में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. सी सी चौबल एवं गैस्ट्रोसर्जन डॉ. अजीत सेवकानी द्वारा हेपेटाईटिस एवं लीवर की अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम हेतु पैथालॉजी एसोसिएशन द्वारा भी विशेष सहयोग दिया जा रहा है। यह दिवस हेपेटाईटिस बी वायरस की खोज करने वाले डा. बरूच ब्लुमबर्ग की जन्मतिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस “ईस्ट्स टाइम फॉर एक्शन” की थीम पर मनाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि हेपेटाइटिस दिवस के तारतम्य में जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल डिस्पेंसरी, संजीवनी क्लिनिक, हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्रों में शिविरों का आयोजन किया गया है। आउटरीच शिविर एवं निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में भी स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं एवं हाई रिस्क ग्रुप्स की जांच की जाएगी। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर वायरल लोड टेस्टिंग की जावेगी एवं वायरल लोड के अनुसार उपचार दिया जावेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811