Let’s travel together.

भूमाफियाओं पर कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग पर हमले बड़े तो विरोध में उतरा अमला, कहा- बूलडोजर चलाओ, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0 178

– राजस्व अमले पर हमले के विरोध में कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

– कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो जिले का राजस्व अमला करेगा कलमबंद हड़ताल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में भूमाफिया और अवैध उत्खननकर्ताओं पर कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग पर हमले बड़े हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार हमले बड़े तो अब राजस्व विभाग इसके विरोध में उतर आया है। शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद के ग्राम पिपरघार में एक दिन पहले राजस्व की टीम पर हुए हमले के विरोध में राजस्व विभाग के कर्मचारी जिनमें रपटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदारों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में भूमाफिया और अवैध उत्खननकर्ताओं माफिया पर कार्रवाई की मांग की गई है। इन माफियाओं के अतिक्रमणपर बुलडोजर चलाने की मांग की गई है। इस दौरान शिवपुरी में राजस्व कर्मियों ने कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को एक ज्ञापन दिया उसे ज्ञापन के माध्यम से बुलडोजर चलाने की मांग की गई।

पिपरघार में राजस्व अमले की मारपीट, बनाया बंधक

बताया जाता है कि पोहरी जनपद के ग्राम पिपरघार में 17 जुलाई को राजस्व टीम पर हमला हुआ। इस हमले के विरोध में पोहरी के राजस्व अमले ने काम बंद हड़ताल की। साथ ही शिवपुरी आकर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग की। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में राजस्व कर्मियों ने उल्लेख किया है कि 17 जुलाई की शाम 6 बजे ग्राम पिपरघार तहसील पोहरी में आरोपीगण ब्रजमोहन पुत्र मथुरा धाकड़, आनंद पुत्र बुंदेलसिंह धाकड़ एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर नायब तहसीलदार रमेश तोमर, पटवारी भूरेलाल एवं उनकी टीम को बंधक बनाकर मारपीट की और जेसीबी एवं ट्रैक्टर आदि छीन लिए गए। आरोपियों ने गाली-गलौज कर नायब तहसीलदार रमेश लोमर एवं पटवारी भूरे लाल के मोबाइल, सोने की चेन, घड़ी एवं रुपए भी छीन लिए तथा दस्तावेज फाड़ दिए।

बुलडोजर चलाओ अन्यथा काम बंद कर देंगे-

जिले में इस घटना से सभी राजस्व अधिकारी/ कर्मचारियों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है। अपने ज्ञापन के माध्यम से आक्रोशित अधिकारी व कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के साथ ही उनके अतिक्रमण पर 48 घंटे में बुलडोजर नहीं चला तो जिले का पूरा राजस्व अमला कलमबंद हड़ताल के लिए बाध्य होगा। अपने ज्ञापन में इन राजस्व कर्मियों ने आरोप लगाए कि पोहरी में हुए हमले के दौरान वहां के थाना प्रभारी पोहरी ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ अभद्र व्यवहार किया और इसके अलावा बताए अनुसार एफआईआर दर्ज नहीं की। साथ ही सूचना देने के बाद भी पुलिस पार्टी भेजने में जान बूझकर लेटलतीफी की गई। अपने ज्ञापन में राजस्व अमले ने मांग की है कि थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर पद से निलंबित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811