Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में 500 पौधे लगाए गए, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पौधारोपण

0 176

• कुलसचिव, शिक्षक-छात्र, अधिकारी-कर्मचारी ने भी किया सहयोग
रायसेन।  सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय परिसर में आज 500 पौधे लगाकर वृह्द स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया।

सांची विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने आज विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई। सांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांची जनपद की अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, जनपद सीईओ वंधु सूर्यवंशी, बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा व अन्य जनपद सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।


सांची विश्वविद्यालय के शिक्षक-छात्रों, अधिकारी व कर्मचारियों ने लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट की बायीं तरफ एक साथ 500 पौधों को लगाया गया। इस कड़ी में अभी 700 पौधों को परिसर की चहारदीवारी के चारों ओर लगाया जाना है। इन पौधों को जानवरों से बचाने के लिए सांची विश्वविद्यालय ने बांस के ट्री गार्ड तैयार कराए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811