Let’s travel together.

नवजीवन उपभोक्ता भंडार की राशन दुकानों की होगी जांच,कलेक्टर अरविंद दुबे ने दिये आदेश

0 582

राशन महाघोटाले की खुली पोल
-गरीबों के राशन में भारी गड़बड़ी:सहकारी उप पंजीयक करेंगे वार्ड
शिवलाल यादव

रायसेन।जिले सहित शहर की
राशन दुकानों में हुई राशन महाघोटालों को उजागर करने के लिए जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी सरकार के सख्त आदेश पर फिलहाल एक्शन मोड पर हैं।गरीबों के निबालों पर गड़बड़ी कर डाका डालने की शिकायत पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने उप पंजीयक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह काे जांच करने के आदेश दिए हैं।आदेश के मुताबिक नवजीवन उपभोक्ता भंडार द्वारा रायसेन के वार्ड नंबर 10,11,16,17 और 18 की राशन दुकानों का संचालन किया जाता है।
इन राशन की दुकानों पर राशन में गड़बड़ी को लेकर पूर्व नपाध्यक्ष सलमा सिदि्दकी द्वारा शिकायत की गई है। शिकायत में बताया है कि राशन दुकानों का संचालक आपराधिक किस्म के लोगों द्वारा किया जा रहा है। राशन वितरण में भारी गड़बड़ी को लेकर दुकानों पंजी,स्टॉक,लगाए गए अंगूठों सहित पूरी जांच की जाना चाहिए।गरीबों के हक पर डाका डालने वालों की फिलहाल शामत आई है।

ग्रामीण क्षेत्र में:सहकारी समिति चुनाव की वोटर लिस्ट बनेगी…..

ग्रामीण क्षेत्र में एक्टिव प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के लिए पहले वोटर लिस्ट बनेगी।इसके बाद चुनाव होंगे। चूंकि वर्तमान में वसूली व खाद वितरण सहित दूसरे काम समितियां कर रही हैं।इससे ऐसा लगता है कि वोटर लिस्ट बनाने का काम देरी से चालू होगा। दूसरी तरफ मप्र राज्य सहकारी निर्वाचनप्राधिकारी ने वोटर लिस्ट का काम जल्दी चालू करने के निर्देश सभी जिलों को भेजे हैं।
सहकारिता विभाग के अधीन कई तरह की समितियां काम कर रही हैं। इनमें प्राथमिक उपभोक्ता भंडार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति प्रमुख हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811