Let’s travel together.

मारपीट के मामले में पेशी पर आया कैदी चलते वाहन से कूदकर भागा

0 127

पुलिसकर्मियों ने 100 मीटर उसका पीछा कर पकड़ा

शिवलाल यादव

रायसेन।जिला जेल पठारी से पेशी के लिए एक बंदी को को न्यायालय ले जाया गया था। पेशी के बाद उसे पुलिस वाहन से वापस जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कौड़ी निवासी बंदी सयूब पुत्र रयूब खां (32) ने बड़ी ही चालाकी से पहले हाथ से हथकड़ी निकाली और उसके बाद चलते वाहन से कूदकर भागने लगा।
जैसे ही सयूब वाहन से कुंदा तो बिना देर किए ही आरक्षक अनुज प्रताप सिंह भी चलते वाहन से कुंदे और बंदी सयूब के पीछे दौड़ लगा दी । करीब 100 मीटर तक पीछा करते हुए अनुज ने बंदी सयूब को पकड़ लिया और वापस वाहन से जेल ले जाया गया। सयूब पर कोतवाली थाने में भागने की घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।एनडीपीसी एक्ट सहित तीन मामले हैं दर्ज, जिला न्यायालय लाए थे।
कोतवाली थाने के टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि सांची रोड स्थित कौड़ी निवासी बंदी सयूब पुत्र रयूब पर एनडीपीसी एक्ट सहित तीन मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में उसे न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया गया था। आरोपी पर अवैध गांजे को लेकर भी मामला दर्ज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811